महाराजगंज, जून 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवा थाने की साइबर टीम ने साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के खाते में 24,572 रुपये की धनराशि वापस कराने में सफलता हासिल की है। पीड़ित ने साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर धनराशि वापस कराई।थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह के अनुसार रामपुर उपाध्याय गांव के अमरनाथ राय पुत्र विक्रम राय साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। मामले की शिकायत मिलने पर थाना श्यामदेउरवा की साइबर सेल टीम ने जांच शुरू की और संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर पीड़ित के खाते में 24,572 रुपये वापस कराए। यह भी पढ़ें- साइबर ठगी के 14 मामलों में पीड़ितों को लौटाए 2.29 लाख पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई के बाद पीड़ित ने प...