प्रयागराज, जून 8 -- प्रयागराज। 42वीं वाहिनी पीएसी नैनी के सभागार में सोमवार को सेनानायक राजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में साइबर अपराध से सुरक्षा जागरूकता एवं राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली संबंधी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को साइबर अपराध से संबंधित घटनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली से होने वाले लाभों की जानकारी भी दी गई। यह भी पढ़ें- साइबर अपराधों से बचाव की दी जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...