कानपुर, मार्च 20 -- कानपुर। आईआईटी कानपुर के सी3आई हब की ओर से क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर अटैक सरफेसेस एंड मिटिगेशन एप्रोचेस विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें देशभर के वरिष्ठ साइबर सुरक्षा पेशेवर, उद्योग जगत के विशेषज्ञ, नियामक व शिक्षाविदों ने हिस्सा लिया और क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर पर उभरते खतरों पर मंथन किया। विशेषज्ञों ने कहा कि साइबर सुरक्षा में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) का बढ़ता समावेश नए खतरों के क्षेत्रों (अटैक सरफेसेस) को खोल रहा है। ऐसे खतरों को समझने एवं उसके बचने के लिए नई तकनीकें विकसित करना जरूरी है। कार्यशाला का शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने किया। उन्होंने महत्वपूर्ण अवसंरचनाओं को निशाना बनाने वाले साइबर खतरों की बढ़ती जटिलता पर जानकारी दी। राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सक्रिय, सहयोगात्...