साइबर सुरक्षा में छात्रों के लिए अवसरों की भरमार, एकेटीयू में हुआ विशेष प्रशिक्षण सत्र
लखनऊ, अक्टूबर 6 -- डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में मंगलवार को सीआईहब, आईआईटी कानपुर, रियलमी इंडिया और एकेटीयू के सहयोग से साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत विशेष प्रशिक्षण एवं जागरूकता सत्र आयोजित हुआ। कुलपति प्रो. जेपी पाण्डेय के निर्देशन में हुए इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और इस क्षेत्र के करियर व रोजगार अवसरों से परिचित कराना था। कार्यक्रम के लिए विश्वविद्यालय के करीब दस हजार विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से मूल्यांकन के आधार पर 2,496 का चयन किया गया। सीआईहब, आईआईटी कानपुर के मुख्य परिचालन अधिकारी डॉ. आनंद हांडा, अमन और ट्रेनर गौरव त्रिपाठी ने विद्यार्थियों से संवाद किया। यह भी पढ़ें- संत जेवियर्स कॉलेज के छात्रों ने साइबर सुरक्षा की बारीकियां समझीं विशेषज्ञ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.