चक्रधरपुर, मार्च 16 -- मनोहरपुर । ओडिशा में बढ़ते डिजिटल अपराधों के खिलाफ चल रही जंग को और तेज करने के लिए राज्य पुलिस ने एक बार फिर देश के नामचीन फॉरेंसिक एक्सपर्ट मनोहरपुर निवासी अंशु सिंह पर भरोसा जताया है। अंशु सिंह ओडिसा में साइबर, फॉरेंसिक तकनीक का प्रशिक्षण पुलिस अधिकारियो को देंगे। पूर्व में मिली सफलता और पुलिस मुख्यालय के साथ बेहतरीन समन्वय को देखते हुए, ओडिसा पुलिस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने एक बार फिर से अंशु सिंह को आमंत्रण भेजा है। सीआईएसएफ मुख्यालय से 'गेस्ट ऑफ ऑनर' और झारखंड पुलिस से सम्मानित अंशु सिंह का अनुभव ओडिशा पुलिस के लिए हमेशा से बेहतर साबित हुआ है। ज्ञात हो की अंशु सिंह झारखंड साइबर सेल में भी बतौर प्रशिक्षक काम कर चुके है।10 दिनों का होगा ट्रेनिंग अभियानआगामी 20 मार्च से 30 मार्च तक अंशु सिंह राउरकेला, सुंदरगढ़, कें...