जमशेदपुर, दिसम्बर 14 -- मिसेज केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज में साइबर सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एनआईआईटी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य छात्रों को साइबर दुनिया से जुड़ी चुनौतियों और सुरक्षा उपायों की जानकारी देना था। कार्यक्रम की शुरुआत साइबर स्पेशलिस्ट निधि श्रीवास्तव के संबोधन से हुई। उन्होंने छात्रों को ऑनलाइन धोखाधड़ी के विभिन्न तरीकों, डेटा गोपनीयता, साइबर स्वच्छता और सुरक्षित डिजिटल आदतों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सतर्कता और सही जानकारी के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी से आसानी से बचा जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.