साइबर सुरक्षा को लेकर मिली जानकारी
चाईबासा, मई 7 -- चाईबासा। मानव संसाधन विकास संस्थान के तत्वावधान में शिक्षायतन कराईकेला में आयोजित महिला डिजिटल साक्षरता अभ्यास वर्ग का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र की लगभग 38 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना तथा उन्हें मोबाइल, इंटरनेट, डिजिटल भुगतान एवं ऑनलाइन सेवाओं के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करना था। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मोबाइल के बुनियादी उपयोग, इंटरनेट सर्च, व्हाट्सएप संचालन, यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान तथा साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस अवसर पर किशोर प्रसाद, डा. सुरुचि कुमारी एवं मंजूरी हांसदा ने प्रशिक्षक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और प्रतिभागियों को सरल एवं व्यवहारिक तरीके से प्रशिक्षण प्रदान किया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.