रुद्रपुर, अप्रैल 2 -- रुद्रपुर। साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को एसटीएफ की साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन टीम ने पंतनगर सिडकुल स्थित टाटा मोटर्स में साइबर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की। इसमें करीब 200 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। उपनिरीक्षक वंदना चौधरी और दीपक सती ने यूपीआई स्कैम, रिमोट एक्सेस ऐप, सोशल मीडिया हैकिंग, डिजिटल अरेस्ट और डेटा चोरी जैसे साइबर अपराधों के तरीकों की जानकारी दी। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1930 और साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई गई। प्रतिभागियों से एसटीएफ साइबर उत्तराखंड व्हाट्सएप चैनल https://whatsapp.com/channel/0029Vb8HaspATRSgpwUnJ909 से जुड़ने की अपील भी की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...