रांची, अप्रैल 2 -- रांची, वरीय संवाददाता। बीआईटी मेसरा, लालपुर कैंपस में गुरुवार को एमसीए छात्रों के लिए साइबर सुरक्षा जागरुकता कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य वक्ता लॉगिंग सिक्योरिटी के संस्थापक विशाल कुमार मरांडी ने रैंसमवेयर, फिशिंग और डीडीओएस हमलों जैसे खतरों पर चर्चा की। छात्रों ने काली लिनक्स, एनएमएपी और बर्प सूट जैसे टूल्स के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। संस्थान के प्रभारी डॉ. विजय कुमार झा ने इसे आवश्यक बताते हुए कहा कि जन-जागरुकता से ही साइबर सुरक्षा संभव है। मौके पर डॉ. सिबा मित्रा, डॉ. आशुतोष मिश्रा उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...