रांची, अप्रैल 2 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के सरकारी स्कूलों के शिक्षक साइबर सुरक्षा के गुर सीख रहे हैं। केंद्रीय कार्मिक विभाग व प्रशिक्षण विभाग और कर्मयोगी भारत के सहयोग से क्षमता विकास आयोग की ओर से शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दो अप्रैल से शिक्षकों की ट्रेनिंग शुरू हो गयी है और यह आठ अप्रैल तक चलेगी। इस दौरान राष्ट्रीय साधना सप्ताह मनाया जाएगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी (एआई) की मूल बातें सिखाई जाएंगी। इसके प्रयोग और नैतिकता की जानकारी दी जाएगी। शिक्षकों को वित्तीय धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट के स्कैम से बचने के उपाए भी बताए जाएंगे। अपने कार्यस्थलों पर साइबर सुरक्षा, इमर्जिंग टेक्नोलॉजी से परिचय, गवर्नेंस सस्टेनब्लिटी इंडियन नॉलेज सिस्टम, योगा ब्रेक एट वर्क प्लेस की भी जानकारी दी जाएगी। सभी पाठ्यक्रमों के लिए आधे घं...