बरेली, सितम्बर 15 -- बरेली। बेदी इंटरनेशनल स्कूल में कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के तहत साइबर सेफ्टी एंड सिक्योरिटी विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई। प्रधानाचार्या जेके साहनी और रिसोर्स पर्सन हेमंत यादव व विकास घावरी ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। विशेषज्ञों ने सुरक्षित पासवर्ड बनाने, निजी व संवेदनशील जानकारी की सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्या जेके साहनी ने कहा कि साइबर सुरक्षा आज विकल्प नहीं, बल्कि आवश्यकता है। उन्होंने जागरूकता और सतर्कता को सुरक्षित डिजिटल समाज की मजबूत नींव बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...