गोरखपुर, फरवरी 15 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्वयं पोर्टल के माध्यम से संचालित सेमेस्टर-सेकेंड (एसईसी) एवं सेमेस्टर-फोर्थ (एईसी) पाठ्यक्रमों में पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि इंटरनेट क्राइम्स एंड साइबर सिक्योरिटी तथा योग एंड पॉजिटिव साइकोलॉजी फॉर मैनेजिंग करियर एंड लाइफ पाठ्यक्रमों में पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 फरवरी निर्धारित की गई है। विवि के मुताबिक सेमेस्टर-सेकेंड (एसईसी-स्नातक स्तर) के तहत इनकम टैक्स लॉ एंड प्रैक्टिस, मोबाइल एंड वायरलेस कम्युनिकेशन (हिंदी), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड ओपन सोर्स टूल्स फॉर टीचिंग लर्निंग एक्सीलेंस, एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट एंड कम्युनिकेशन स्किल्स, इंग्लिश लैंग्वेज फॉर कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स पाठ्यक्रम शामिल ...