कोडरमा, अप्रैल 8 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में बैजनाथ प्रसाद स्नेही कॉलेज में बीसीए विभाग द्वारा एक वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार का विषय साइबर सुरक्षा रहा। इस वेबिनार के मुख्य वक्ता निक्सोरा टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, रांची के निदेशक रोहित सिंह थे। उन्होंने छात्रों के बीच साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं और वर्तमान समय में बढ़ते साइबर क्राइम से बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि छात्र किस प्रकार साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में अपना करियर बनाकर एक सफल विशेषज्ञ बन सकते हैं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सचिव हिमांशु कुमार, प्राचार्य डॉ. भूपेंद्र ठाकुर, डॉ. हरीश कुमार नीरज, डॉ. विनोद कुमार अवस्थी, डॉ. मनोज विश्वकर्मा, प्रो. प्रदीप पांडेय, प्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.