मुजफ्फरपुर, जुलाई 29 -- ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। साइबर फ्रॉड के एक मामले में फरार चल रहे आरोपित विशाल कुमार की तलाश में बुधवार को देहरादून पुलिस शहर पहुंची। यहां काजी मोहम्मदपुर थाने की पुलिस की सहयोग से आरोपित के घर नया टोला में छापेमारी की। हालांकि, इस दौरान वह फरार मिला। इसके बाद पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और घर पर नोटिस देकर लौट गई।बताया गया कि मामले को लेकर देहरादून के प्रेमनगर थाने में मामला दर्ज है। जांच के दौरान काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के नया टोला निवासी विशाल कुमार की संलिप्तता मामले में सामने आई। जांच और टावर लोकेशन के आधार पर ​मामले में फरार चल रहे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए प्रेमनगर थाने से एक दरोगा और सिपाही मुजफ्फरपुर पहुंचे थे। छापेमारी के बाद नोटिस देने और आरोपित के संबंध में जानकारी जुटाने के...