मुजफ्फरपुर, फरवरी 23 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता । मानविशुनपुर निवासी व्यवसायी विजय कुमार के खाते से साइबर शातिरों ने तीन लाख रुपए उड़ा लिए। उन्होंने बताया कि सोमवार की शाम मोबाइल पर 49 हजार रुपए कटने का मैसेज आया, तो विजय के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत बैंक पहुंचकर मैनेजर को सूचना दी। बैंक मैनेजर ने तुरंत खाते को बंद कर दिया। पीड़ित ने बताया कि साइबर शातिरों ने यूपीआई के जरिए पैसे की अवैध निकासी की है। उन्होंने साइबर क्राइम के पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.