बरेली, जून 28 -- अमरोहा पुलिस एवं श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय की संयुक्त पहल के तहत आयोजित 12 दिवसीय राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला में बरेली के गौरांग गौरव ने भी प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में देश के 26 राज्यों से आए 850 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इस 12 दिवसीय आयोजन में दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, गुरुग्राम और भोपाल सहित देश के विभिन्न शहरों से आए दो दर्जन से अधिक साइबर विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को आधुनिक साइबर अपराधों की पहचान, रोकथाम और जांच संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...