गिरडीह, जून 20 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय पुलिस की मदद से हरियाणा के फरीदाबाद से पहुंची साइबर पुलिस ने साइबर अपराध के एक आरोपी को गांडेय थाना क्षेत्र के दासडीह पंचायत के देवनडीह गांव से शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस उक्त आरोपी को अपने साथ हरियाणा ले जाने की तैयारी में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार आरोपी युवक के खिलाफ फरीदाबाद साइबर थाना में 208/26 के तहत 5 मई 2026 को मामला दर्ज किया गया था। आरोपी युवक ने भुक्तभोगी से गांडेय प्रखंड में ठेका दिलाने के नाम पर पैसे की ठगी की थी। भुक्तभोगी के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए युवक को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- ठगी में खाता उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...