बहराइच, मई 16 -- बहराइच। थाना बौण्डी की साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा गलत ट्रांजेक्शन का शिकार हुए व्यक्ति के तीन हजार रुपए वापस कराए गए। ग्राम नौबस्ता बहोरवा निवासी अविनाश चन्द्र शुक्ला पुत्र प्रेम नारायण शुक्ला के खाते से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते समय भूलवश,तकनीकी खराबी के कारण कुल Rs.तीन हजार किसी अन्य अज्ञात खाते में चले गए थे। साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर शिकायत पंजीकृत थी। शिकायत प्राप्त होने पर थाना बौण्डी की साइबर हेल्प डेस्क टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया गया। संपूर्ण धनराशि उनके खाते में वापस कराई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...