साइबर फ्रॉड हुए एक लाख साइबर थाना की पुलिस ने तुरंत करवाया वापस
भागलपुर, सितम्बर 8 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। साइबर थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड के शिकार हुए पीड़ित को तुरंत ठगी की रकम को वापस दिलाया। इस संदर्भ में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि सोमवार को एक व्यक्ति के साथ 1 लाख रुपये की साइबर ठगी की घटना हुई थी। पीड़ित द्वारा तत्काल भागलपुर साइबर थाना से संपर्क स्थापित कर आवेदन दिया गया। मामले में साइबर थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक तकनीकी और विधिसम्मत प्रक्रिया अपनाई गई। जिसके परिणामस्वरूप 1 लाख की संपूर्ण ठगी गई राशि पीड़ित को वापस कराई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.