कानपुर, जनवरी 30 -- साइबर ठगी थमने का नाम नहीं ले रही है। एक अनजान ऐप को डाउनलोड करते ही पीड़ित के खाते से साइबर ठगों ने साढ़े पांच लाख की रकम पार कर दी। कल्याणपुर के राधापुरम निवासी अनूप बाजपेयी के मुताबिक 24 अक्टूबर 2025 को उनके व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से एप्लीकेशन फाइल आई। जिसे डाउनलोड करते ही उनके बैंक खाते से कुल 5 लाख 31 हजार की रकम पार हो गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर सेल से की। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.