इटावा औरैया, फरवरी 18 -- इटावा। सुदिति ग्लोबल अकादमी में गुरुवार दोपहर 1 बजे साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में साइबर अपराधों की रोकथाम, डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नागरिकों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी। कार्यशाला को वर्चुअल माध्यम से उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में आलोक सिंह एडीजी कानपुर जोन और हरिशचन्द्र डीआईजी कानपुर परिक्षेत्र सहित प्रशासनिक व न्यायिक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. रक्षित टंडन प्रतिभागियों को डिजिटल सुरक्षा, सोशल मीडिया सावधानियों और साइबर फ्रॉड से बचने के तरीकों के बारे में जानकारी देंगे। कार्यशाला में कॉलेज की छात्राएं, अधिवक्ता, शिक्षक, चिकित्सक, पूर्व सैनिक और अन्य...