बोकारो, मई 25 -- बोकारो। साइबर फ्रॉड वैश्विक अपराध की श्रेणी हांसिल कर चुका है, इससे बचने के लिए आम नागरिक की जागरूकता सतर्कता सबसे कारगर उपाय है। पुलिस अनुसंधान के साथ साइबर अपराध के संबंध में लोगों को जागरूक करना पुलिस व इस क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न इकाइयों की जवाबदेही है। ये बातें हेडक्वाटर सह साइबर डीएसपी पवन कुमार ने रविवार को साइबर थाने के निरीक्षण के क्रम में कहीं। यह भी पढ़ें- साईबर अपराध के मामले में हॉट स्पॉट के रूप में उभर रहे चार थाना क्षेत्रसाइबर अपराध का बढ़ता खतरा उन्होंने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष में साइबर अपराध आग की तरह फैलता जा रहा है, जहां अपराधियों का मकशद सिर्फ लोगों को ठगी का शिकार बनाना होता है। कोई व्यक्ति किसी पारिवारिक सदस्य के इलाज का रुपया इकठ्ठा कर रखा हो, इस बात का उन अपराधियों को कोई इल्म भी नहीं होता। ऐसे मे...