मधुबनी, अप्रैल 21 -- मधुबनी। साइबर फ्रॉड मामले में पुलिस ने बाप बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने मंगलवार को बताया कि भेजा थाना क्षेत्र के रहुआ संग्राम निवासी संतोष कुमार झा उर्फ प्रकाश झा तथा उसके पुत्र अनूप आनंद को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से संदिग्ध मोबाइल बरामद की गई है। संतोष झा का दूसरा लड़का आलोक कुमार भी अंतर्राज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह में शामिल है। तीनों के नाम से विभिन्न बैंकों में खाता संचालित है। उन्होंने बताया कि बीते 20 अप्रैल को साइबर थानाध्यक्ष डीएसपी अंकुर कुमार को गुप्त सूचना मिली कि आरोपित बाप बेटों के द्वारा विभिन्न बैंको में खाता खुलवाकर साईबर फ्रॉड का कार्य किया जाता है। उक्त सूचना पर संतोष झा एवं अनूप आनंद को गिरफ्तार किया गया। पुछताछ में दोनों ने सोशल मीडिया व्हाट्सएप के माध्यम से साईबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.