वाराणसी, जुलाई 28 -- वाराणसी। चेतगंज थाने की पुलिस ने मंगलवार को साइबर अपराध में एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी ने म्यूल अकाउंट के जरिए ठगी के पैसों को ट्रांसफर किया था। उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया कि चेतगंज निवासी संदीप कुमार अग्रहरि के खाते से ठगी के पैसे का लेन देन हुआ था। यह भी पढ़ें- ठगी की रकम खपाने के लिए खोला म्यूल खाता, मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...