जहानाबाद, सितम्बर 30 -- अरवल, निज संवाददाता। जिले के कलेर प्रखंड की कामता पंचायत में पदस्थापित पंचायत सचिव टोनी कुमार की साइबर फ्रॉड के मामले में गिरफ्तारी के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। पंचायत सचिव को शनिवार को कलेर से मध्य प्रदेश पुलिस एवं एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि साइबर फ्रॉड के मामले में उनके खिलाफ जांच चल रही थी और मामले में करोड़ों रुपये के लेन-देन का आरोप सामने आया है। पंचायत सचिव की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निलंबन की कार्रवाई की। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने बताया कि गिरफ्तार पंचायत सचिव टोनी कुमार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ आगे की विधि सम्मत कार्रवाई की जा ...