साइबर फ्रॉड गिरोह ने दो महिलाओं के खाता से उड़ाए 4.06 लाख रुपये
मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। साइबर फ्रॉड गिरोह ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों की दो महिलाओं के खाते से चार लाख छह हजार 990 रुपये उड़ा लिए। इस संबंध में दोनों महिलाओं ने 14 मार्च को साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। साइबर थाना की पुलिस दोनों मामले की जांच कर रही है। नगर थाना क्षेत्र के पक्कीसराय निवासी नूसरत बानो ने एफआईआर में कहा है कि पिछले वर्ष 22 दिसंबर से इस वर्ष 24 जनवरी तक साइबर फ्रॉड गिरोह ने उसके खाते से 2.47 लाख रुपये उड़ा लिया। वहीं, बरुराज थाना क्षेत्र के कमालपुर विथरौल गांव की कंचन कुमारी ने एफआईआर में कहा है कि इस वर्ष 17 फरवरी को उसके बैंक खाते से पांच बार में कुल एक लाख 59 हजार 990 रुपये की निकासी कर ली गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.