मधुबनी, जनवरी 24 -- मधुबनी। पुलिस ने साइबर फ्रॉड गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के कार्यालय से जारी बयान के अनुसार घोघरडीहा थाना के जहलीपट्टी गांव के मनीष कुमार तथा घोघरडीहा केवटना गांव के विरेन्द्र कुमार एवं अमोद कुमार मुखिया को गिरफ्तार किया गया है। तीनों पर एटीएम एवं आधार से ठगी किया जाता है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने पहले मनीष कुमार को गिरफ्तार किया फिर उसके निशानदेही पर दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...