फरीदाबाद, अप्रैल 10 -- नूंह, सरसमल। साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से फर्जी सिम और मोबाइल फोन मिले हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए लोगों को झांसा देकर ठगी कर रहा था। पुलिस के अनुसार सीएस स्टाफ पुन्हाना को साइबर पोर्टल पर एक मोबाइल नंबर की शिकायत मिली थी, जिसकी लोकेशन नूंह जिले में पाई गई। जांच में सामने आया कि इस नंबर के खिलाफ तमिलनाडु के कोयंबटूर में ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज है। इसके बाद टीम ने तकनीकी आधार पर लोकेशन ट्रेस कर होडल-पुन्हाना रोड पर दबिश दी और एक संदिग्ध को काबू किया। पूछताछ में उसकी पहचान अजरुदीन निवासी गांव लहरवाड़ी के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद हुए। जांच में खुलासा हुआ कि वह फर्जी सिम का इस्तेमाल कर अपनी पहचान छुपाता था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.