सोनभद्र, फरवरी 18 -- सोनभद्र। साइबर क्राइम पुलिस थाना की सक्रियता से साइबर ठगी के शिकार दो लोगों की कुल 52731 रुपये की धनराशि वापस कराई गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित कर न्यायालय के माध्यम से धनराशि पीड़ितों के खातों में वापस कराई। पुलिस के अनुसार, शक्तिनगर निवासी राजेश कुमार सिंह और रॉबर्ट्सगंज निवासी संजय कुमार जायसवाल से अज्ञात साइबर अपराधियों ने स्टॉक रिकमेंडेशन के नाम पर धनराशि ट्रांसफर कर धोखाधड़ी की थी। इसके अलावा एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस से संबंधित भ्रामक जानकारी देकर फोन पे एप के माध्यम से भी रकम आहरित कर ली गई थी। पीड़ितों की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। साइबर टीम ने तकनीकी और वैधानिक कार्रवाई करते हुए संबंधित ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.