पूर्णिया, दिसम्बर 16 -- रानीपतरा, एक संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डिमिया छतरजान पंचायत अंतर्गत श्रीनगर सहनी टोला में सामने आए साइबर फ्रॉड मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। राजमिस्त्री और उसके दो नाबालिग बेटों को हिरासत में लेकर पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। वहीं गांव में अब भी सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग हैरान है कि एक साधारण पेशे से जुड़े परिवार का नाम इतने बड़े साइबर नेटवर्क से कैसे जुड़ गया। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने राजमिस्त्री के घर से कई मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। इन उपकरणों की डिजिटल जांच में ऐसे डाटा मिले हैं, जिनसे यह आशंका गहराई है कि साइबर फ्रॉड का नेटवर्क सिर्फ स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके तार बाहर के देशों से भी जुड़े हो सकते हैं। -एप के जरिए डाटा बेचने की जांच: -जांच के...