नवादा, अप्रैल 11 -- नवादा की पुलिस ने साइबर फ्रॉड से जुड़े एक मामले में फरार चल रहे आरोपित चंदन कुमार को उसके अकौना डीह स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया गया। चंदन कुमार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अकौना डीह गांव के स्व. वरूण कुमार का बेटा बताया जाता है। पुलिस ने उसके पास से विभिन्न बैंकों के चार चेकबुक भी बरामद किये। चंदन साइबर थाने में 24 अक्टूबर 2025 को दर्ज कांड संख्या-166/25 में वांछित था। पुलिस उसकी लगातार टोल ले रही थी। इसी बीच तकनीकी सर्विलांस व मानवीय इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस ने उसे गुरुवार को दबोच लिया। छापेमारी में कांड के अनुसंधानकर्ता मनोहर कुमार महतो समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। लोन के नाम पर ठगी का आरोप आरोपितों पर लोन के नाम पर ठगी का आरोप है। इस मामले में पांच नामजद हैं। जिसमें चार आरोपितों को पुलिस ने 24 अक्टूबर को गिरफ...