साहिबगंज, मई 2 -- राजमहल, प्रतिनिधि । भागलपुर की साइबर थाना पुलिस शनिवार को राजमहल पहुंची। जानकारी के अनुसार भागलपुर साइबर थाना क्षेत्र में हुए साइबर फ्रॉड मामले में साइबर थाना में पीड़ित व्यक्ति ने केस दर्ज कराया था। तकनीकी सेल की मदद से राजमहल थाना क्षेत्र के सरकंडा के एक व्यक्ति की कथित संलिप्तता की जानकारी मिलने पर भागलपुर पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से शनिवार को देर शाम छापेमारी कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। खबर लिखे जाने तक व्यक्ति से पूछताछ जारी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.