मुंगेर, दिसम्बर 7 -- मुंगेर, निज संवाददाता । जमालपुर थानान्तर्गत केशोपुर लकड़ी गोला निवासी व्यवसायी राजीव रंजन का मोबाइल हैक कर साइबर ठग ने उसके मोबाइल से लिंक सभी बैंक खातों से 5.50 लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली। पीड़ित ने बताया कि 04 दिसम्बर की दोपहर उसके व्हाटसएप नंबर 8409665230 पर साइबर ठग के मोबाइल नंबर 9229390973 एवं 8235587146 नंबर से एक एपीके मैसेज एवं लिंक आया। जिसे उसने खोल लिया। एपीके फाइल खोलने के बाद से उसका मोबाइल हैक हो गया और उस मोबाइल नंबर से जुड़ा एचडीएफसी जमालपुर शाखा, एक्सिस बैंक जमालपुर, यूको बैंक जमालपुर, एसबीआईमुंगेर ब्रांच केनरा बैंक मुंगेर ब्रांच से 5 लाख 50 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली गई। इस संबंध में पीड़ित राजीव रंजन ने 1930 पर कई बार काल कर शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया लेकिन शिकायत दर्ज नहीं हो पाया। ऑनलाइन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.