सीवान, अप्रैल 29 -- सीवान। जिले में साइबर अपराधी बेखौफ हैं और आम लोग अपनी मेहनत की कमाई गंवाकर न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं। ताजा मामला दरौंदा थाना क्षेत्र के करसौत गांव का है, जहां एक महिला के खाते से अपराधियों ने दो किस्तों में 20 हजार रुपये उड़ा लिए। हैरानी कि बात यह है कि केंद्र सरकार के साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के बावजूद न तो पुलिस संज्ञान ले रही है और न ही बैंक प्रबंधन सहयोग कर रहा है। जानकारी के अनुसार, करसौत निवासी श्वेता देवी का खाता बैंक ऑफ बड़ौदा की महाराजगंज शाखा में है। पीड़िता ने बताया कि बीते चार अप्रैल को उनके मोबाइल पर 10 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। जब उन्होंने बैंक जाकर पासबुक अपडेट कराई, तो पता चला कि 3 अप्रैल को भी उनके खाते से 10 हजार रुपये की अवैध निकासी हुई थी। पीड़िता ने तत्काल ऑनलाइन साइबर पोर्टल पर शि...