कानपुर, अगस्त 22 -- कानपुर देहात। जनपद में मिशन शक्ति अभियान-5 के तहत चल रहे जागरूकता कार्यक्रम में शनिवार को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छात्राओं व युवतियों को साइबर ठगी से बचने के लिए सोशल मीडिया का कम से कम उपयोग करने व गेमिग एप व लिंक को खोलने से बचने का सुझाव दिया। इस मौके उनको यूपी कॉप ऐप के माध्यम से पुलिस सेवाओं का त्वारित लाभ उठाने के तरीके बताए। इसके साथ ही उनको हेल्पलाइन नंबरों 181, 1090, 1076, 1098 आदि के प्रयोग के साथ ही शासन की योजनाओं की भी जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...