मधुबनी, जुलाई 16 -- मधुबनी , हिन्दुस्तान टीम । रतीय रिज़र्व बैंक, पटना द्वारा 16 जुलाई को मधुबनी में पुलिस अधिकारियों के लिए वित्तीय धोखाधड़ी पर एक वृहद प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों के उप पुलिस अधीक्षकों सहित विभिन्न श्रेणी के 100 से अधिक पुलिस अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में बढ़ते वित्तीय अपराधों के युग में भारतीय रिज़र्व बैंक की भूमिका और वित्तीय साक्षरता एवं उपभोक्ता संरक्षण के महत्व के बारे में बात की गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को वित्तीय अपराधों से प्रभावी ढंग से निपटने और नागरिकों को धोखाधड़ी की गतिविधियों का शिकार होने से बचाने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल से लैस करना है। प्रतिभागियों को एनबीएफसी, भारतीय बैंक नोटों की स...