सोनभद्र, फरवरी 11 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा पुलिस की साइबर टीम ने स्थानीय व्यक्ति द्वारा साइबर फ्राड में गवायें 26500 रुपये वापस दिलाने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि अनपरा नगर पंचायत के बोस नगर निवासी आनन्द कुमार चतुर्वेदी पुत्र माता प्रसाद चौबे ने बीते दो सितम्बर 2024 को साइबर हेल्पलाइन 1930 व साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी थी कि वाट्सअप पर उसे क्रिप्टो ट्रेडिंग में भारी लाभ का लालच देकर अज्ञात जालसाजों ने कुल 26500 रुपये ठग लिए थे। अनपरा की साइबर टीम को एनसीआरपी पोर्टल पर फ्राड का पता चला तो उसने तत्काल धनरााशि को बैंक को सूचित कर धनराशि को होल्ड कराया।एनसीआरपी पोर्टल से साक्ष्य एकत्र कर होल्ड करायी गयी धनराशि को मूल बैंक खाते में वापस जमा कराया गया। पुलिस की कार्रवाई से खाताधा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.