बहराइच, जुलाई 29 -- बहराइच, संवाददाता। जिले के रिसिया थाने में एनसीआरपी पर दर्ज साइबर फ्राड की शिकायत पर जांच बाद उपनिरीक्षक ने एक युवक को नामजद कर केस दर्ज कराया गया है। इस मामले में तहकीकात की जा रही है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय की ओर से देश भर में साइबर फ्राड की एनसीआरपी, समन्वय एंव प्रतिविम्ब पोर्टल, अन्य डिजीटल माध्यमों से प्राप्त शिकायतों की जांच व कार्यवाई की मुहिम चलाई जा रही है। रिसिया थाने के शहनवाजपुर में अभिषेक यादव के विरूद्ध देश भर से विभिन्न माध्यमों के जरिए तीन साइबर फ्राड के मामले पाए गए। थाने में तैनात दरोगा संजय कुमार सिंह ने अभिषेक यादव को नामजद कर साइबर फ्राड का मामला दर्ज कराया गया है। यह भी पढ़ें- साइबर फ्राड मामले में दर्ज हुई एफआईआर एसएचओ करुणाकर पाण्डेय ने बताया कि लगभग 1.20 लाख रूपये के साइबर फ्राड के धन को चेक व ...