सोनभद्र, अप्रैल 3 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा साइबर टीम की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित द्वारा गवांये कुल 18 हजार रुपये वापस उसके खाते में जमा करा दिये है। पुलिस के मुताबिक आवेदक नैन कुमार सिंह पुत्र संतोष कुमार सिंह निवासी एटीपी कालोनी अनपरा द्वारा बीते 30 मार्च को फोन पे पर गलती से अज्ञात फोन नम्बर पर कुल धनराशि 18 हजार ट्रांसफर कर दी। आवेदक ने इसकी तत्काल सूचना 1930 साइबर हैल्प लाइन और साइबर पोर्टल पर दी। अनपरा साइबर टीम ने थानाध्यक्ष सत्येन्द्र राय के नेतृत्व में तुरंत एनसीआरपी पोर्टल पर साक्ष्य एकत्र किये और सम्बन्धित बैंक को धनराशि होल्ड करने को कहा। बाद में ई मेल से बैंक को सूचित किया और धनरााशि वापस पीड़ित के खाते में ट्रांसफर हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...