अयोध्या, जून 16 -- अयोध्या, संवाददाता। कोतवाली नगर में साइबर फ्राड के दो मामलों में एफआईआर दर्ज हुई है। करीब तीन लाख की साइबर ठगी की रिपोर्ट गणेशगंज मकबरा के रहने वाले नरेश मदान की तहरीर पर दर्ज हुई है। वहीं कोर्ट के आदेश पर राठहवेली मो. हैदर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। गणेशगंज मकबरा के रहने वाले नरेश मदान का अपनी तहरीर में आरोप है। कि उसके मोबाइल पर यूपीपीसीएल के नाम से बकाए की लिंक भेजी गई। जिस पर क्लिक करने पर उसके मोबाइल से 1,99,000, 11 हजार तथा 99,000 की धनराशि कट गयी। 3,09,000 रुपये साइबर फ्राड होने की शिकायत उसने 1930 पर दर्ज कराई। जिसमें पूरा रुपया होल्ड हो गया। नरेश की तहरीर पर कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है। राठहवेली के मो हैदर का अपनी तहरीर में आरोप है कि वह उसने एक एप के माध्यम से एक कम्पनी के कम्प्लेन नम्बर से...