भागलपुर, अप्रैल 9 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता साइबर फ्रॉड से बचाने के लिए पुलिस ने बुधवार को जागरूकता अभियान चलाया। साइबर पुलिस ने इस दौरान शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर लोगों को जागरूक किया। लोगों के बीच पंफलेट का वितरण किया। ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, लॉटरी लगने, डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने, यूपीआई से फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, इनाम मिलने आदि के नाम पर साइबर फ्रॉड से बचने को लेकर टिप्स दिए गए। लोगों को बताया गया कि वे किसी अंजान लिंक पर क्लिक न करें। संदिग्ध कॉल आए तो उसे खाते से संबंधित जानकारी साझा नहीं करें। एटीएम कार्ड, ओटीपी और पासवर्ड से संबंधित जानकारी किसी के भी साथ साझा नहीं करने की सलाह दी गई। सोशल मीडिया के एकाउंट का पासवर्ड स्ट्रांग रखने को कहा गया। किसी के साथ अगर साइबर फ्रॉड होता है तो उसे तुरंत ऑनलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.