हाजीपुर, सितम्बर 21 -- राघोपुर थाने के वीरपुर गांव निवासी उमंग सिंह राठौर का साइबर ठगों ने यूपीआई के माध्यम से 3,30,000 रुपए की अवैध रूप से निकासी कर ठगी कर ली। घटना की सूचना साइबर थाने को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस संबंधित बैंक और तकनीकी माध्यम से दोनों के बीच सम्पर्क स्थापित किया। काफी प्रयास के बाद यूपीआई के माध्यम से खाते से उड़ा कर ठगी की गई कुल राशि में से 3,02,205 रुपए आवेदक के खाते में वापस कराई गई। इस संबंध में साइबर थाना कांड सं0-12/26 दर्ज किया गया था। -घनश्याम कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...