देवघर, जून 27 -- देवघर, प्रतिनिधि। साइबर थाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को रिखिया थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दो युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों पर साइबर अपराध में संलिप्त होने का संदेह है। पुलिस ने उसके कब्जे से मोबाइल फोन, सिम कार्ड समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं, जांच साइबर सेल की तकनीकी टीम द्वारा की जा रही है। हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर पुलिस ने आधिकारिक रूप से कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि दूसरे राज्यों के कुछ युवक रिखिया थाना क्षेत्र में किराये का मकान लेकर साइबर ठगी के नेटवर्क का संचालन कर रहे हैं। सूचना सत्यापन करने के बाद साइबर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। सूत्...