बांदा, मई 13 -- बांदा। साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम ने विभिन्न माध्यमों से साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने वाले दो पीड़ितों के खाते में कुल 01 लाख 44 हजार 711 रुपये वापस कराए हैं। साइबर थाना के प्रभारी निरीक्षक राममोहन राय ने बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले दिनेश मोहन सिंह द्वारा बताया गया कि बच्चे के मोबाइल में गेम खेलते समय साइबर ठगो द्वारा फ्रॉड फोन कॉल के माध्यम से 84711 रुपये की ठगी कर ली है। इसी तरह शहर के अलीगंज निवासी राजकुमार पटेल के साथ साइबर अपराधियों ने यूपीआई के माध्यम से 60,000 हजार रुपए की ठगी की शिकायत मिली। साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम ने सभी के पीड़ितों की सम्पूर्ण राशि बरामद कराई गई । साइबर ठगी के शिकार लोगों ने पुलिस टीम को धन्यवाद दिया है। टीम में प्रभारी निरीक्षक, उप निरीक्षक प्रदीप सिंह, सिपाही धर्मेंद्र क...