फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 5 -- फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने साइबर थाने में तैनात सिपाही आलोक यादव, कोटिल्य कुमार, अरविंद कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। इस कार्रवाई से अन्य पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। एसपी आरती सिंह ने पुलिसकर्मियों की कार्यशैली को लेकर निगाह रखे हुए हैं। ऐसे में किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर एसपी ने सख्त कार्रवाई करना भी शुरू कर दी है। इसी के तहत एसपी ने इन तीन सिपाही को लाइट हाजिर किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...