हाजीपुर, दिसम्बर 14 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता साइबर ठगी के शिकार एक व्यापारी को साइबर थाने की पुलिस ने शनिवार को 03 लाख 5 हजार रुपए वापस दिलवाया है। मिली जानकारी के अनुसार महनार थाना क्षेत्र के चमरहरा गांव निवासी अंजनी कुमार सिंह से साइबर अपराधियों ने एक माह पूर्व सोशल मीडिया पर प्रचार देख एक कंपनी के लिंक पर सस्ते ब्लीचिंग पाउडर का ऑर्डर किया था। जैसे ही उसने अपना डिटेल अपलोड किया कि उसके खाते से 3 लाख 5 हजार रुपए की निकासी हो गई। मोबाइल पर पैसा निकासी का मैसेज मिलते ही उसने तत्काल साइबर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही साइबर पुलिस ने अकाउंट को होल्ड करा दिया। साइबर थाना की पुलिस ने शनिवार को व्यवसाई के खाते में पूरा राशि 3.05 लाख रुपए वापस करवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...