एटा, मार्च 24 -- साइबर थाना में तैनात इंस्पेक्टर की अचानक से तबियत खराब हो गई। साथी पुलिसकर्मी मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर की मौत के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। औरेया के गांव दिवियापुर निवासी राघवेन्द्र सिंह (56) साइबर थाना में इंस्पेक्टर पद पर तैनात थे। रिक्रूट आरक्षियों की परीक्षा चल रही है जिसमें इन्हे पर्यवेक्षक बनाया गया था। मंगलवार सुबह पुलिस लाइंस में परीक्षा के दौरान ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक से सीने में दर्द हुआ। हालत बिगड़ने पर साथी पुलिसकर्मी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। 1998 में दरोगा पद पर भर्ती हुए थे। इनका बेटा है। कोतवाली नगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...