देवघर, जुलाई 1 -- देवघर प्रतिनिधि। साइबर थाना में बुधवार को साइबर अपराध से जुड़े तीन अलग-अलग आवेदन प्राप्त हुए। इनमें दो मामलों में ऑनलाइन ठगी कर अलग-अलग रकम की धोखाधड़ी करने की शिकायत दर्ज कराई गई है, जबकि एक मामले में सोशल मीडिया पर अश्लील तस्वीर पोस्ट करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने तीनों आवेदनों पर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, पहले आवेदन में पीड़ित ने साइबर ठगों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से रकम की ठगी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है। दूसरे आवेदन में भी एक अन्य व्यक्ति ने अलग तरीके से साइबर ठगी कर रुपये निकाल लेने का आरोप लगाया है। दोनों मामलों में पुलिस बैंक खाते, मोबाइल नंबर, डिजिटल लेन-देन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है। वहीं तीसरे आवेदन में एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर उसकी अश्लील तस्वीर पोस्ट कर बदनाम करने की ...