देवघर, मार्च 10 -- देवघर,प्रतिनिधि एसपी सौरभ ने साइबर थाना में पदस्थापित आरक्षी सरोज कुमार झा को झारखंड सचिवालय में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी पद पर चयनित होने पर सम्मानित किया। सरोज कुमार झा ने वर्षों से पुलिस विभाग में सेवा करते हुए उत्कृष्ट कार्य किया और अपनी कर्तव्यनिष्ठा तथा समर्पण के लिए हमेशा पहचाने जाते रहे हैं। उनके चयन को पुलिस विभाग में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारियों ने प्रशंसा योग्य बताया। एसपी सौरभ ने कहा कि सरोज कुमार झा का चयन राज्य सचिवालय में एएसओ पद पर होना उनके कर्मठ प्रयास और दक्षता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। कहा कि यह चयन अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है और विभाग की प्रतिष्ठा बढ़ाने में मदद करेगा। समारोह में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारी और सहकर्मियों ने भी सरोज कुमार झा को उनके नए पद के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही उम्मीद ...