लखीसराय, जनवरी 22 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। नवनियुक्त एसपी अवधेश दीक्षित ने बुधवार को साइबर थाना लखीसराय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने साइबर थाना में संचालित विभिन्न तकनीकी इकाइयों एवं कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की। इस क्रम में सोशल मीडिया सेल, राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो पोर्टल, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल तथा जेएमआईएस पोर्टल पर दर्ज मामलों एवं उनके निष्पादन की स्थिति की जानकारी ली। एसपी ने इन सभी पोर्टलों पर होने वाले कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए डेटा एंट्री, शिकायतों के निपटारे तथा समन्वय की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध के मामलों में त्वरित कार्रवाई और तकनीकी दक्षता अत्यंत आवश्यक है, ताकि पीड़ितों को समय पर राहत मिल सके। निरीक्षण के दौरान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.